हाड़ोता पंचायत दफ्तर व ई-मित्र के ताले टूटे, चोरी
ग्राम हाड़ोता के अटल सेवा केंद्र में स्थित पंचायत कार्यालय व ईमित्र कार्यालय में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सामान चुरा कर ले गए। पंचायत सचिव व ईमित्र संचालक ने अलग-अलग रिपोर्ट पुलिस थाने में दी। पंचायत सचिव बृजेश कुमाव ने बताया कि शनिवार रात्रि चोर पंचायत कार्यालय का ताला तोड़ कर सरपंच कक्ष में लगे एलईडी टीवी चुरा कर ले गए। इसके अलावा मनरेगा कक्ष व कार्यालय में रखी अलमारियों का ताला तोड़ कर सामान बाहर बिखेर गए तथा पेयजल योजना से संबंधित औजार भी चुरा ले गए। वहीं अटल सेवा केंद्र ही स्थित ईमित्र के संचालक रामेश्वर प्रसाद जाट निवासी समरपुरा बांसा ने बताया कि ईमित्र के कार्यालय का भी चोर ताला तोड़ कर एक लैपटॉप, करीब 9 हजार रुपए नकद, 50 एलईडी बल्व, चेकबुक, एटीम कार्ड, प्लाट का नक्शा आदि चुरा कर ले गए हैं।
ब्रह्म समाज की बैठक
नरैना| ब्रह्म समाज के सदस्यों की रविवार काे राधेश्याम मुरारका की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाने का निर्णय किया गया। ब्रह्म समाज के सदस्य रवि चोटिया, पवन शर्मा, गौरव दाधीच, सुनील पारीक ने बताया कि सुभाष चौक स्थित निवाई महंत की हवेली में सवेरे 9 बजे भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। जयंती मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।