सर्व समाज की तीन हजार महिलाओं काे शॉल ओढ़ा कर किया सम्मान
चौमू. ग्राम स्वराज अभियान के तहत रविवार को सामाजिक समरसता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
कार्यालय संवाददाता | चौमू
शहर के जयपुर सीकर बाइपास स्थित आर चंद्रा रिसोर्ट में रविवार को ग्रामीण युवा कल्याण संस्था चौमू के तत्वावधान में ग्राम स्वराज अभियान के तहत सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ। इसमें आई विभिन्न समाजों की करीब 3 हजार महिलाओं को शाॅल ओढाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामकुमार वर्मा ने कहा कि सनातन से हमारी परम्परा चली आ रही है कि समाज में एक-दूसरे के प्रति समरसता का भाव जाग्रत रहे। कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से इस समरसता को आपस में लड़ा कर तोड़ना चाह रहे है। ऐसे लोगों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई है जिनमें उज्ज्वला योजना के माध्यम से ही देश की करोडों महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए है और उनकी आंखों की रोशनी व कई बीमारियों से बचाने का काम किया है।
कार्यक्रम में एसडीएम प्रियव्रत सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी अमृता खंडेलवाल, मंजू देवी, डूंगरी कलां महंत हीरापुरी महाराज, उदयपुरिया महंत नृसिंहपुरी महाराज, हाड़ौता महंत हरिकृष्ण दास महाराज, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, गोविन्दगढ़ सरपंच गोपाल डेनवाल, मोरीजा सरपंच बलवीर शर्मा, जैतपुरा सरपंच बाबूलाल टोडावता, आलीसर सरपंच बाबूलाल यादव, फतेहपुरा सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर, ग्रामीण युवा कल्याण संस्था अध्यक्ष शंकरलाल सैनी, देहात मंडल उपाध्यक्ष बन्नालाल शर्मा, महामंत्री बनवारी शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक जांगिड़, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव, युवा मोर्चा जिला कार्यालयी मंत्री मुकेश रोज, खेलकूद सहप्रभारी लालचन्द यादव, कैलाश जाट, रामसिंह जाट, रिषक लाम्बा, हिमांशु कुमावत, अर्पित तंवर, जितेन्द्र करीरी, पिक्कन सैनी, सुरज्ञान गुरूजी, सुरेश सोढ़, बृजमोहन यादव, रतन मामा, पार्षद बलदेव सिंह टांक, धर्मेन्द्र बंजारा, चौथमल डूडलोदिया, किशोर गंगवाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सौरेला, विजय गंगवाल, सेडूराम गुर्जर, सुरेन्द्र बोचल्या, राकेश यादव, शुभम शर्मा, राकेश यादव, सन्नी कुमावत मौजूद रहे।
चौमू. ग्राम स्वराज अभियान के तहत सामाजिक समरसता कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करती पूर्व मंत्री गोलमा देवी व विधायक रामलाल शर्मा।
बालिका शिक्षा पर जोर
पूर्व मंत्री व विधायक गोलमा देवी ने कहा कि 36 कौम अपने भाई बहन की तरह है और उनमें आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए हम सबको काम करना है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम सब घर, खेत, बच्चों का काम करती है, हमारे जितना काम कोई नहीं कर सकता है। मैं तो इतना चाहती हूं कि कोई भी बेटी बिना पढ़े लिखे नहीं होनी चाहिए। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग चाहे वो युवा, महिला एवं बुजुर्ग सभी का सम्मान करना हम सब की प्राथमिकता है। राजनीति सिर्फ थाने एवं तहसील तक सीमित नहीं होनी चाहिए। राजनीति का अर्थ है सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के सभी वर्गाें को योजनाओं के माध्यम से छुने का प्रयास किया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन, उज्ज्वला योजना, किसान कल्याण, सौभाग्य योजना आदि के माध्यम से प्रत्येक वर्ग को लाभ देने का काम कर रहे है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ने भी कमजोर वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, शुभ लक्ष्मी योजना, राज लक्ष्मी योजना, जल स्वावलम्बन योजना आदि के माध्यम से लोगों की मदद करने का प्रयास कर रही है।