बिजली सप्लाई आज बंद रहेगी
चौमू| 220 केवी जीएसएस चौमू से निकलने वाले 33 केवी चौमू, चीथवाड़ी, हाथनोदा, सामोद, जैतपुरा रीको, मंगलम रीको एवं 11 केवी सिटी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, मंडी फीडर, हाडौता सिटी, सामोद, मोरीजा द्वितीय एवं 132 केवी जीएसएस जाटावाली से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बुधवार को सवेरे 8 से 11 बजे तक मरम्मत कार्य करने को लेकर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
चौमू ग्रामीण| ग्राम रामपुरा स्थित 132 केवी रामपुरा जीएसएस पर आवश्यक रख रखाव कार्य करने के कारण बुधवार को सवेरे 8 बजे से लेकर सवेरे 11 बजे तक 132 केवी रामपुरा जीएसएस से संबंधित 33 केवी रामपुरा, 33 केवी जाहोता, 33केवी देवगुढ़ा, 33केवी जालसू, 33 केवी खन्नीपुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
चाकसू| 33/11 केवी सब स्टेशन चाकसू पर पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके कारण चाकसू क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सवेरे 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियन्ता लोकेन्द्र मीणा ने दी।
तीतरिया . शिवदासपुरा जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति शाम 4 से 7 बजे तक विशेष रखरखाव के कारण बंद रहेगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियन्ता अशोक जांगिड ने दी।