पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मण्डा भिण्डा में नया बोरिंग चालू, लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर

मण्डा भिण्डा में नया बोरिंग चालू, लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हस्तेडा (चौमू) | ग्राम पंचायत मण्डा भिण्डा में जलदाय विभाग की ओर से स्वीकृत 38 लाख की पेयजल योजना के तहत पंचायत क्षेत्र में बनी पेयजल टंकी में योजना के तहत नए लगाए गए बोरिंगों को चालू करने के बाद पानी देखकर ग्रामीणो ंके चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। अब ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी के मौसम में दर दर नहीं भटकना पडे़गा।

सरपंच सरिता जोशी व पूर्व सरपंच कृष्णकांत जोशी ने बताया कि मण्डा भिण्डा पंचायत क्षेत्र में ग्राम प्रगति नया बास, दौलतपुरा के आसपास ढाणियों में कई सालों से पेयजल गंभीर समस्या बनी हुई थी और लोगों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा था। विधायक रामलाल शर्मा को पेयजल समस्या को लेकर अवगत करवाया गया। विधायक ने गंभीर लेते हुए पेयजल योजना स्वीकृत करवाने के प्रयास शुरू कर अटल सेवा केन्द्र परिसर में नए बोरिंग बनवाकर पेयजल समस्या से निजात दिलवाई। बोरिंग को चालू देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौडी़ और एक दूसरे को मिठाईया बांटी। इस अवसर पर रमेश जांगिड़, मदन शर्मा, हरिहर शर्मा, सुरेश, किशन, डीसी जांगिड़, गजानन्द, महिपाल, राकेश शर्मा, बाबूलाल, रामकिशोर, कालूराम, अशोक, सुणीलाल, श्रवण, नानूराम, मालीराम, प्रभाती लाल, विनोद, मोनू तंवर आदि मौजूद थे।

समाधान पर जताया आभार : ग्रामीणों ने विधायक रामलाल शर्मा, सरपंच सरिता जोशी, पूर्व सरपंच कृष्णकांत जोशी, जलदाय विभाग के एईएन अभय चौहान, जेईएन किरण बाज्या, ठेकेदार रामप्रसाद यादव आदि द्वारा पेयजल समस्या से निजात दिलवाने का आभार व्यक्त किया।

24 घण्टे थ्री फेस सप्लाई से करवाया बिजली कनेक्शन : मंडा भिंडा सरपंच सरिता जोशी ने बताया कि पंचायत ने बोरिंग का बिजली कनेक्शन 24 घण्टे थ्री फेस सप्लाई से करवाया है। इससे पानी की सप्लाई नया बास, मंडा भिंडा और गांव के आस पास की ढाणियों में पेयजल आपूर्ति होगी ।

हस्तेडा़. ग्राम मंडा भिंडा में बोरिंग में पानी देखकर खुशी जताते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...