- Hindi News
- National
- पूनाना में 109 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 14 जून से , यज्ञ मंडप का निर्माण शुरू
पूनाना में 109 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 14 जून से , यज्ञ मंडप का निर्माण शुरू
पूनाना में 109 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 14 जून से , यज्ञ मंडप का निर्माण शुरू
जाहोता | ग्राम पंचायत पूनाना के खाल्डे स्थित कालू बाबा के थान पर संत ज्यानकीदास महाराज के सान्निध्य में 14 जून से शुरू होने वाले 109 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियों को लेकर यज्ञाचार्य चिरंजीलाल शर्मा ने यज्ञ ध्वज की पूजन करवाई। संत ज्यानकीदास महाराज ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के साथ यज्ञ को लेकर समिति बनाई गई। यज्ञ प्रवक्ता अनिल शर्मा व सुनील शर्मा ने बताया कि यज्ञ की शुरुआत को लेकर महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। भगवान की रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
मंदिर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां
शिवदासपुरा |ग्राम बरखेडा के अनन्त संस्थानम के तत्वावधान में श्री आनन्द धाम गौ सेवा आश्रम एवं श्री विजय वीर हनुमान मंदिर में मंगलवार बड़पूजन अमावस्या पर संगीतमय सुंदरकाण्ड़ के पठन एवं भजनों का आयोजन किया गया। विजय हनुमान की आकर्षक झाॅकी सजाई गई। सुंदरकाण्ड़ के पठन के वाद भजन हुए। जयपुर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने श्रोताओं को नाचने गाने पर मजबूर कर दिया।
वट सावित्री पर शिव का रुद्र महायज्ञ
चौमू ग्रामीण |शहर के मोरिजा रोड स्थित कृष्णा कालोनी में शनि जयंती व वट सावित्री पर हनुमान पित्तरदेव स्थान पर भगवान शिव का रुद्र महायज्ञ महाराज गजानन्द देवीउपासक के सान्निध्य में हुआ। यजमान कालूराम यादव ने आहूतियां दी। महाराज गजानन्द ने सत्यवान सावित्री की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जो मनुष्य इस दिन मनुष्य पवित्र आत्मा से शिव की आराधना करता है उसे वट वृक्ष की उस मनुष्य को अनन्त फल मिलता व मुनष्य को दीघ्र आयु प्राप्त होती है। मुकेश दीक्षित, मुरारी लाल, गोपाल यादव, राजेन्द्र शर्मा, मोनू आदी लोगों ने आहुती दी व बालाजी और क्षेत्रपाल की मूर्ति स्थापना करवाई गई।|