- Hindi News
- National
- कालवाड़ में ‘राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल’ परीक्षा व मोटिवेशनल सेमिनार, मौजमाबाद में आज
कालवाड़ में ‘राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल’ परीक्षा व मोटिवेशनल सेमिनार, मौजमाबाद में आज
चौमू| दैनिक भास्कर व आईआईटी, नीट, आईसीएआर, जेट की तैयारी कराने वाले संस्थान राजधानी फाउण्डा व राजधानी पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल पचकोड़िया के प्रदेशभर राजस्थान में होने वाली निशुल्क राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च परीक्षा दंगल-ए-ब्रेन “राजधानी फाउण्डा ब्रेन दंगल-2018’ के द्वितीय चरण के तहत कालवाड़ के बोरावाली रोड स्थित एसजी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हुई। सुबह से ही विद्यार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। एसजी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रविंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा में 432 विद्यार्थिंयों ने भाग लिया। सेमिनार में राजधानी शिक्षण समूह के निदेशक व राष्ट्रीय मोटीवेटर डाॅ. रमेश यादव ने कहा कि जीवन में कुछ पाने की ललक है तो मेहनत करनी पड़ेगी। बहुत से ऐसे लोग आज भी हमारे बीच मौजूद है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम के दम पर अपने सपने को सच कर दिखाया है। वे अपने सपने को पूरा कर पाए, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में अपने सपने को पूरा करने का प्रण कर लिया था। वे सोते थे तो सपने के साथ जागते थे तो सपनों के साथ चलते थे तो सपने के साथ मतलब उनका सपना उनकी जिंदगी का लक्ष्य बन गया था। जिसे वो किसी भी कीमत पर हासिल करना चाहते थे। वो उनके खुद के सपने की दीवानगी थी जिसके लिए वे पूरी तरह से उसी के लिए समर्पित हो गए। इसलिए आज वो दुनिया के सफलत्तम व्यक्ति है।
मुख्य अतिथि एसजी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षक राधेश्याम यादव व विशिष्ट अतिथि बालाजी स्कूल पचकोड़िया के निदेशक नरेन्द्र डिडल रहे। राजधानी शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक बलरामसिंह यादव, प्रधानाचार्य हेमेन्द्र शर्मा व हरिसिंह यादव ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत कालवाड़ के बाद बुधवार को मौजमाबाद के मीरापुरा रोड स्थित गुरूकुल महाविद्यालय, 17 मई को बेगस के बोराज रोड स्थित श्री मंगल महाविद्यालय, 18 मई को बधाल के स्टेशन रोड स्थित एलबीएस महिला महाविद्यालय एवं 19 मई को विराटनगर के वार्ड 18, किले पर स्थित कृष्णा पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में होने वाली परीक्षा के लिए इस वर्ष 11वीं विज्ञान व कृषि, 8वीं, 9वीं व 10वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी बिना किसी परीक्षा शुल्क के www.rajdhanigroup.in पर जाकर कम्प्यूटर अथवा मोबाइल फोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा संबंधी जानकारी यूटूब चैनल Dr Ramesh Yadav Rajdhani Founda को सबस्क्राइब करने पर वीडियो से मिलती रहेगी। सभी परीक्षा केन्द्रों के सामूहिक परिणाम में 11 टॉपर्स को लेपटॉप, 11 को टेबलेट पीसी, 251 सांइस बुक्स के सेट व सभी परीक्षार्थियों को राजधानी फाउण्डा पचकोड़िया की टी-शर्ट दी जा रही है। विद्यार्थी को परीक्षा केन्द्र पर नीला पेन, तख्ती, ऑनलाइन भरे फॉर्म की प्रति, स्वयं का एक पासपोर्ट साइज फोटो, गत परीक्षा की अंक तालिका, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ लाना होगा। कन्हैयालाल कुमावत, नरेश मीणा, कालूराम यादव, शिम्भूसिंह राणा, राहुल सोनी, कल्पेश यादव आदि उपस्थित थे। संचालन शिक्षाविद्ध बालूराम यादव ने किया।