- Hindi News
- National
- जयपुर के श्याम नगर विस्तार में आई ब्रेन क्रियेटिव एकेडमी चौमू के शुभारंभ पर मोटिवेशन सेमिनार
जयपुर के श्याम नगर विस्तार में आई ब्रेन क्रियेटिव एकेडमी चौमू के शुभारंभ पर मोटिवेशन सेमिनार
भास्कर न्यूज | चौमू/चौमू ग्रामीण
जयपुर के श्याम नगर विस्तार अनोखा गांव रोड के कल्पना पैराडाइज स्कूल में आई ब्रेन क्रियेटिव एकेडमी चौमू की शाखा के शुभारंभ पर मानव मस्तिष्क की अपार क्षमताएं जीवन परिवर्तन सेमिनार एकेडमी संरक्षक प्रभुदयाल यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पचकोडिया के राजधानी शिक्षण समूह के निदेशक व राष्ट्रीय मोटीवेटर डॉ. रमेश यादव, सेवायतन हॉस्पिटल के संस्थापक बन्नाराम यादव, कौशल्य कॅरियर इंस्टिट्यूट निदेशक राहुल शर्मा व कृषि अधिकारी ऋषि मोहन यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय मोटीवेटर डॉ. यादव ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं से अवगत नहीं होने के कारण अपने को कमजोर मानते है। हमारा मस्तिष्क रूपी बायो कम्प्यूटर अपनी धारणाओं से चलता है। मस्तिष्क वही करता है, जैसा की उसको धारणाएं चलाती हैं। इसको हमारे माता-पिता, शिक्षकों, मित्रों व पड़ोसियों ने जैसी धारणाओं से भरा है, वैसे ही यह कार्य करता है। आई ब्रेन एकेडमी चौमू के निदेशक श्याम यादव, प्रबंध निदेशक ममता कंवर, सचिव संगीता यादव व संरक्षक संतोष यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मोटीवेटर डाॅ. यादव का यह सेमिनार विद्यार्थियों के जीवन में सफलता के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता डीआर यादव, शिक्षाविद् रामेश्वर यादव, शंकर देवंदा, एएनएस एसोशिएट के सीए अशोक व्यास व नितेश नौसादर, त्रिवेणी स्कूल निदेशक महेंद्र सामोता, संतोष चौधरी, पप्पू सैनी, हरिकृष्णा आदर्श विद्या मंदिर जैसलमेर के निदेशक देवेंद्र सिंह, आई ब्रेन क्रियेटिव एकेडमी के रामावतार सैनी, तेजपाल यादव, महेश यादव रहे। कालूराम यादव, ओमप्रकाश लांबा, गोपाल सारण, दलवीर कामलोड़िया, नंदलाल टाटला, मुकेश शर्मा, रामसिंह यादव, छीतर टाटला, सुनील यादव आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षाविद् झाबरमल यादव ने किया।