बिहारीपुरा में कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत
भास्कर न्यूज | जाहोता
ग्राम पंचायत बिहारीपुरा में रविवार देर रात कार पेड़ से टकरा गई जिससे एक प्रोपट्री डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम बिहारीपुरा से जाहोता जाने वाले मार्ग स्थित बागड़ों की ढाणी निवासी प्रोपट्री डीलर सुरेश (40) पुत्र राधेश्याम बागड़ा रविवार रात्रि 1:30 बजे चौमू से अपने घर के लिए कार से जा रहा था।
बिहारीपुरा के सुंडाराम लाल गरेड़ के मकानों के पास मुख्य सड़क किनारे बबूल के पेड़ से कार जा टकराई जिसमें कार के आगे के परखच्चे उड़ गए। सुरेश के शव को चौमू सीएचसी ले जाकर मोर्चरी में रखवा दिया। साेमवार सवेरे 8:30 बजे परिजन व पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।