कार्यालय संवाददाता | चौमू/गोविंदगढ़
गोविंदगढ़ इलाके के ग्राम सीतारामपुरा में सोमवार सवेरे करीब 7:30 बजे एक महिला की मौत खेत में सिंचाई करने के दौरान बिजली पोल से फैले करंट से मौत हो गई। परिजनों को घटना का मालूम उस समय चला, जब खेत की क्यारियों में दिया जा रहा पानी क्यारियों से बाहर बह रहा था। मृतका सुमन देवी (26) प|ी मोहनलाल यादव के जेठ शंकरलाल ने बताया कि खेत में सवेरे 5 बजे से ही बिजली सप्लाई आ रही थी। इसलिए करीब 7:30 बजे सुमन देवी पास ही सब्जी की फसल में सिंचाई करने गई थी। इस दौरान फव्वाराें के पाइप खुल जाने से उसे ठीक करने के लिए जैसे ही बिजली पोल के पास पहुंची, तो वहां पर करंट फैला हुआ था। चपेट में सुमनदेवी आ गई। काफी समय बाद जब उधर से गुजर रहे थे, तो खेत की क्यारियों से पानी बाहर बह रहा था। देखा, तो सुमन देवी अचेत पड़ी थी। बाद में उसे चौमू के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सुमन देवी के शव का चौमू सीएचसी के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाया गया। सीएचसी में पोस्टमार्टम के दौरान पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, अर्जुन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिर्राज देवंदा, हरिनारायण आदि पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
दिल्ली पहुंचते ही पति को लौटना पड़ा : मृतका सुमन देवी का पति मोहनलाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। वह पिछले दिनों अपने गांव सीतारामपुरा आया हुआ था। रविवार रात को ही वह दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, लेकिन दिल्ली पहुंचने के करीब एक घंटे बाद ही दुखद समाचार सुनकर लौटना पड़ा। सुमन के जेठ शंकरलाल ने बताया कि मृतका के 3 वर्षीय तथा डेढ़ वर्षीय बेटे है।
घरों में नहीं जले चूल्हे : घटना की सूचना मिलने के बाद हर कोई बड़ा अफसोस और बिजली निगम की लापरवाही पर रोष जता रहा था। आसपास के घरों में देर तक चूल्हे नहीं जले थे तथा घर में एक तरह से कोहराम सा मचा हुआ था।
लापरवाही
सुमन देवी।
खेत की क्यारियों से पानी बाहर बहता देखा तो परिजनों को हादसे का पता चला
गोविंदगढ़. महिला की मौत की खबर के बाद सीएचसी के बाहर जमा भीड़।