पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हस्त रेखाएं न होने से वृद्ध का नहीं बना था आधार कार्ड, आंखों का कोर्निया स्केन कर बनाया कार्ड

हस्त रेखाएं न होने से वृद्ध का नहीं बना था आधार कार्ड, आंखों का कोर्निया स्केन कर बनाया कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | चौमू/कालाडेरा

ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। इसमें जहां कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं कई विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याओं को दूर किया गया। शिविर एक अनोखी समस्या का भी समाधान हुआ। इस दौरान आए हुए प्रशासनिक अधिकारी उस समय असमंजस में पड़ गए, जब एक व्यक्ति ने अधिकारियों को अपनी जटिल समस्या से अवगत करवाया कि उसके हाथ के फिंगर प्रिंट नहीं आ पा रहे है। इस कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। बाद में एसडीएम प्रियव्रतसिंह चारण ने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करते हुए व्यक्ति की आंखों के कोर्निया को स्केन कर आधार कार्ड जारी करवाया। इसके अलावा शिविर में एसडीएम कोर्ट के 23 पत्रवालियों सहित कई मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान चौमू विधायक रामलाल शर्मा, सरपंच श्रवण कुमार यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...