मौजमाबाद में आधे घंटे तेज बारिश
तहसील क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश व बूंदाबांदी हुई। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप थी लेकिन बाद में तेज हवा चली और बादल छाए। इसके बाद मौसम ने करवट बदलते ही शाम 6:45 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधा घंटे तक जारी रहा। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
चौमू| क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है। शहर में मंगलवार सवेरे से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद बरसात हुई। इसके बाद बुधवार सवेरे हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे पिछले दिनों से बढ़े तापमान में गिरावट आई है।
बगरू ग्रामीण| कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में दिनभर भीषण से लोगों के हाल-बेहाल रहे। वही शाम के समय धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हिरनोदा| कस्बे में मंगलवार रात व बुधवार सवेरे क्षेत्र में तेज हवा के बाद बूंदाबांदी होने से पिछले दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे।
बाघावास/भैंसावा| कस्बे सहित आसपास के गांवों में सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। दिनभर उमस व गर्मी रहने से लोग पसीने में लथपथ रहे।
किशनगढ़-रेनवाल. शहर सहित क्षेत्र में दिन भर मौसम में लगातार बदलाव आते रहे। सुबह एकाएक बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडापन आ गया तथा गर्मी से राहत मिली। इसके बाद पूरे दिन तेज धूप खिली तथा लोगों को गर्मी से बेहाल किया, लेकिन शाम करीब पांच बजे एक बार फिर मौसम ने पलटा खाया तथा धूलभरी आंधी चली तथा हल्की बूंदाबादी हुई।
बगरू ग्रामीण. लिंक रोड पर बरसात के दौरान का नजारा।