पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हस्त रेखाएं नहीं होने से वृद्ध का आधार कार्ड ही नहीं था, कोर्निया स्केन कर बनाया कार्ड

हस्त रेखाएं नहीं होने से वृद्ध का आधार कार्ड ही नहीं था, कोर्निया स्केन कर बनाया कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | चौमू/कालाडेरा

ग्राम पंचायत जयसिंहपुरा में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। इसमें जहां कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, वहीं कई विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याओं को दूर किया गया। शिविर एक अनोखी समस्या का भी समाधान हुआ। इस दौरान आए हुए प्रशासनिक अधिकारी उस समय असमंजस में पड़ गए, जब एक व्यक्ति ने अधिकारियों को अपनी जटिल समस्या से अवगत करवाया कि उसके हाथ के फिंगर प्रिंट नहीं आ पा रहे है। इस कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। बाद में एसडीएम प्रियव्रतसिंह चारण ने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करते हुए व्यक्ति की आंखों के कोर्निया को स्केन कर आधार कार्ड जारी करवाया। इसके अलावा शिविर में एसडीएम कोर्ट के 23 पत्रवालियों सहित कई मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान चौमू विधायक रामलाल शर्मा, सरपंच श्रवण कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हाथों में लकीरें न देख सभी हैरान, एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया, जानकारी जुटा कर कराया पंजीयन, हाथोहाथ सौंपा कार्ड

चौमू. जयसिंहपुरा न्याय आपके द्वार शिविर में हस्त रेखाएं नहीं होने से आधार कार्ड न बनने की समस्या बताता वृद्ध तथा मौके पर ही समस्या समाधान के बाद आंखों का कोर्निया स्कैन कर हाथोहाथ आधार कार्ड देते एसडीएम।

कई सरकारी सुविधाओं से महरूम था अब मिलेगा योजनाओं का फायदा

एसडीएम चारण ने बताया कि शिविर में 60 वर्षीय ग्राम जयसिंहपुरा निवासी रामलाल यादव पहुंचा और अधिकारियों को अपने हाथ दिखाते हुए बताया कि उसके हाथ में हस्त रेखाएं नहीं होने से उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इससे वह कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहा है। रामलाल की समस्या को सुनकर व उसके हाथों को देखकर एक बार तो स्थिति असमंजस की बन गई, लेकिन बाद में एसडीएम चारण ने रामलाल की समस्या को गंभीरता से लिया और बिना हस्त रेखा आधार कार्ड कैसे बने।

एसडीएम की पहल रंग लाई एवं रामलाल का आधार कार्ड हस्त रेखा की बजाए आंखों की कोर्निया से बनना तय हुआ। चौमू एसडीएम प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि विशेषज्ञों से जानकारी जुटाने के बाद संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड आंखों के कोर्निया को स्केन कर बना दिया गया है। इसके बाद आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रहे रामलाल यादव के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। रामलाल के पुत्र बलराम यादव ने बताया कि शिविर में आधार कार्ड बनने से अब उनके पिता को कई सरकारी सुविधाएं मिल सकेगी।

खबरें और भी हैं...