पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजरी से भरा ट्राेला पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरी से भरा ट्राेला पकड़ा

चौमू। शहर पुलिस ने सामोद बाइपास पुलिया के नीचे बुधवार को एक टोंक जिले से बजरी भरकर ला रहे एक ट्रोले काे जब्त किया। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सौलंकी ने बताया कि ट्रोले को टाेंक जिले के थाना धूणी के ग्राम कुआ निवासी धनराज मीणा चालक भरकर चौमू लाया था। यह इस ट्रोले में भरी बजरी को बेचने के फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने ट्रोले को जप्त कर माइनिंग विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी है।

होटल में मिली शराब

चौमू। शहर के रींगस रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की रात पुलिस ने छापा मार कर वहां से बेची जा रही अवैध शराब जब्त की तथा होटल संचालक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सौलंकी ने बताया कि होटल को भंवरसिंह ने कांट्रेक्ट बेसिस पर ले रखा था और वहां से अवैध शराब का काम भी कर रहा था।

खबरें और भी हैं...