पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजश्री क्लासेज में मोटिवेशनल सेमिनार के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं के बैच शुरू

राजश्री क्लासेज में मोटिवेशनल सेमिनार के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं के बैच शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चौमू/चौमू ग्रामीण

शहर के धोली मंडी स्थित राजश्री कलासेज में बुधवार को मोटिवेशनल सेमिनार के साथ एलडीसी, रेलवे, प्रयोगशाला सहायक, सुपरवाइजर, राजस्थान पुलिस के बैच प्रारंभ हुए। सेमिनार में विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए गुर सिखाए गए और अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के तरिके बताए। इस मौके पर पूर्व में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्था डायरेक्टर गोपाल चौधरी ने चौमू में सर्वाधिक सलेक्शन देने वाला कोचिंग क्लासेज बताया है। उन्होंने बताया कि छात्रों को प्रशिक्षण के हर क्षण से नफरत हो सकती है, लेकिन अभी कष्ट उठाएगें तो पूरा जीवन विजेता की तरह गुजारेंगे।

समर्पण में मोटिवेशनल सेमिनार

चौमू/चौमू ग्रामीण। शहर स्थित समर्पण जैट क्लासेज में तैयारी कर रहे जैट छात्रों को 20 मई को होने वाली जैट परीक्षा की तैयारी के लिए मोटिवेशनल सेमिनार हुआ। संस्था प्रधान शैतान यादव व बाबूलाल सेरावत ने बताया कि सेमिनार में परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया। मोटिवेटर राहुल शर्मा ने बच्चों को कम समय में अच्छी तैयारी करने के गुर सिखाएं। संस्था मुखिया तोफान यादव ने माय शिक्षा सोल्यूशन के फाउंडर राजेंद्र गोस्वामी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता युनाइटेड स्पोर्टस फ्रंट डॉ. मुकेश डागर एवं नानूराम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। भागीरथ यादव, हरफूल शर्मा, डॉ. सुरेश गुलिया, आलोक, सुनील बिछवालिया, महेंद्र महला, राजेश जीतरवाल, उदय आदि मौजूद थे।

चौमू. शहर स्थित समर्पण जैट क्लासेज में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए।

खबरें और भी हैं...