रामजीपुरा कलां में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
रामजीपुरा कलां में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
भास्कर न्यूज|पचकोडिया
ग्राम रामजीपुरा कला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शहीद दांतारामगढ़ गैस सर्विस एजेंसी द्वारा उपसरपंच बालकिशन रैगर की अध्यक्षता में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। गैस एजेंसी संचालक संतरा लोरा ने उपभोक्ताओं को रख-रखाव व उपयोग संबंधी जानकारी देते हुए पूर्णतया सावधानियां बरतने को कहा। छोगालाल बासनीवाल, शंकर सीगड़, डॉ. नवाब अली, रामपाल, बनवारीलाल गढ़वाल आदि थे।
आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिभावकों की बैठक
चौमू ग्रामीण |ग्राम अनंतपुरा के बड़काेलाई स्थित आंगनबाड़ी पाठशाला सी में अभिभावक बैठक हुई। कार्यकर्ता प्रेमलता शर्मा ने बताया कि अभिभावकों को नियमित पाठशाला में बच्चों को भेजने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की गर्मी से बचाने के उपाए बताए। सहायिका राजू देवी, अाशा सहयोगिनी पूनम शर्मा, मौसमदेवी, संतोष, सुमन, विमला, रेखा, रेणू, कृष्णा, राजू मौजूद आदि थे।