शहर के बस स्टैंड स्थित नगरपालिका के सामने शनिवार को पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा देनेे के बाद में कांग्रेस की जीत मनाते हुए पटाखे छोड़ कर जश्न मनाया। इस मौके पर गोविंदगढ़ प्रधान लालचंद सेरावत, लल्लू सैनी, फिरोज नागौरी, कमल यादव, कौशल तंवर, रम्मू शर्मा, अर्जुन सैनी आदि मौजूद थे।
हिंगोनिया | राजस्थान कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश चौधरी, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रदेश सचिव महेश जोशी, कांग्रेस अजजा प्रदेश सचिव मनोज मीणा, कुडियों का बास पूर्व सरपंच महेश ऐचरा, जयपुर जिला देहात कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रामलाल भामू, झोटवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस प्रवक्ता रामनिवास शर्मा, कुडियों का बास पूर्व सरपंच शिवराम जीतरवाल, हिंगोनिया सरपंच दीपाराम ढाका, पूर्व वार्डपंच सुवालाल बागड़ी, घनश्याम शर्मा, रामलाल नेटवाल, मदनलाल ज्योतिषी सहित कांग्रेसियों ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर हर्ष जताते हुए सत्य की जीत बताई है।
चौमू
किशनगढ़ रेनवाल
कर्नाटक में सत्य की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
जाहोता | कर्नाटक प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री यदुरप्पा के आखिर इस्तीफा देने पर सरकार गिर गई। इसे लेकर कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ने पर नगर निगम वार्ड एक पूर्व पार्षद सीएम शर्मा, रामपुरा डाबड़ी के शैलेष बोहरा, पूर्व सरपंच छीतरमल देवंदा, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीता सिहाग, प्रतिष्ठा यादव, जाहोता सरपंच गिरधारीलाल शर्मा, राजावास में मनीष गुलिया, संजय कुमावत, नांगल सिरस में लाेकेश नागा आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
किशनगढ़-रेनवाल | कर्नाटक में ढ़ाई दिन की भाजपा सरकार द्वारा बहुमत सिद्ध नहीं करने के बाद कांग्रेस की गठबंधन सरकार के रास्ते खुलने की खुशी में शहर में पटाखे छोड़े गए। चौपड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखें फोड़कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष योगेंद्रसिंह, पवन उज्जवल, पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, सीताराम, योगेश कुलदीप, महेंद्र आदि मौजूद थे।