हबसपुरा में सड़क के बीच झूले टेलीफोन के तार, अटकी पिकअप
सांभरलेक ग्रामीण | ग्राम हबसपुरा में ग्राम पंचायत के सामने बीएनएल प्रोजेक्ट के तहत बिजली के पोल पर लगाए गए टेलीफोन के तार नीचे झूलने से चौपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पुरुषोत्तम मीणा, सूरज मीणा, बिरम चौधरी, कानाराम, मुकेश, रामफूल ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा ग्राम पंचायत हबसपुरा के कार्यालय में बिजली के पोल पर होते हुए इंटरनेट केबल डाली गई थी। नीचे होने के कारण इन केबल में अटकने का भय बना रहता है। बीएनएल जेटीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत अटल सेवा केंद्र को इंटरनेट सेवा से जोड़े जाने का प्रावधान है। नए भवन में पूर्व में चोरियां होना बताया है और पंचायत प्रशासन से अभी यह वैकल्पिक व्यवस्था है तथा शीघ्र ही इसे सही कर दिया जाएगा।
इटावा भोपजी में न्याय शिविर कल
इटावा भोपजी | कस्बे में सोमवार को चौमू उपखंड अधिकारी प्रियव्रतसिंह चारण, एसीएम सीमा शर्मा के नेतृत्व व कार्यवाहक सरपंच कानी देवी भिंडा की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित होगा।
शिविर को लेकर शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी फूलसिंह झाझड़ा, गिरदावर लक्ष्मीनारायण यादव, समाजसेवी रामावतार भिंडा ने बस स्टैंड, ढाणियों व मोहल्लों के लोगों के साथ सभी वार्डपंचों को सोमवार को कस्बे के सीनियर स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले न्याय आपके द्वार शिविर में अपने मुद्दों, समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों को प्रेरित व जागरूक किया गया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने लोगों को सोशल मीडिया द्वारा भी शिविर की जानकारी दी गई।