शहर के वार्ड नं. 9 चौढाणी की ढाणी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे एक जने को पुलिस ने लाखों रुपयों की हिसाब की डायरियां व पर्चियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशाेक गुप्ता ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे अवैध सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम रतनसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त राजवीर सिंह के निर्देशन में तथा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमें सब इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, कांस्टेबल बच्चूसिंह, रामसिंह, राजेंद्र, राकेश, ईश्वर, पूरणमल ने वार्ड नं. 9 पंडा वाली कोठी के एक निर्माणाधीन मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा चलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर उक्त निर्माणाधीन मकान में अवैध सट्टा कर रहे वार्ड नं. 9 निवासी चंद्रभान 46 पुत्र छीतरमल माली व सीकर जिले के थोई थाने के बड़ी ढाणी निवासी कमलेश कुमार पुत्र गोविंदराम को गिरफ्तार कर लिया तथा इनके पास से 9 हजार 750 रुपए नकद, सट्टे में काम लिए गए उपकरण एक टीवी मय सेटअप बॉक्स, 4 मोबाइल, दो मोबाइल चार्जर, एक एक्सटेंशन बोर्ड, 2 हिसाब की डायरियां व हिसाब की पर्चियां जिनमें 19 मई के आईपीएल मैच बंगलौर बनाम राजस्थान मैच का लाखों रुपए का हिसाब लिखा हुआ मिला है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मौके से 4 मोबाइल, सेटअप बॉक्स के साथ टीवी, दो डायरियां व पर्चियां की बरामद
चौमू. पुलिस द्वारा आईपीएल मैच पर सट्टा करते पकड़े गए युवक।
कार्यालय संवाददाता | चौमू
शहर के वार्ड नं. 9 चौढाणी की ढाणी में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे एक जने को पुलिस ने लाखों रुपयों की हिसाब की डायरियां व पर्चियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशाेक गुप्ता ने बताया कि आईपीएल मैचों के दौरान चल रहे अवैध सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम रतनसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त राजवीर सिंह के निर्देशन में तथा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिसमें सब इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, कांस्टेबल बच्चूसिंह, रामसिंह, राजेंद्र, राकेश, ईश्वर, पूरणमल ने वार्ड नं. 9 पंडा वाली कोठी के एक निर्माणाधीन मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा चलने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर उक्त निर्माणाधीन मकान में अवैध सट्टा कर रहे वार्ड नं. 9 निवासी चंद्रभान 46 पुत्र छीतरमल माली व सीकर जिले के थोई थाने के बड़ी ढाणी निवासी कमलेश कुमार पुत्र गोविंदराम को गिरफ्तार कर लिया तथा इनके पास से 9 हजार 750 रुपए नकद, सट्टे में काम लिए गए उपकरण एक टीवी मय सेटअप बॉक्स, 4 मोबाइल, दो मोबाइल चार्जर, एक एक्सटेंशन बोर्ड, 2 हिसाब की डायरियां व हिसाब की पर्चियां जिनमें 19 मई के आईपीएल मैच बंगलौर बनाम राजस्थान मैच का लाखों रुपए का हिसाब लिखा हुआ मिला है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कार की टक्कर से दो बच्चों सहित चार लोग घायल
चौमू|चौमू जयपुर मार्ग पर ग्राम जैतपुरा बस स्टैंड के पास शनिवार की शाम जयपुर जा रहे एक बाइक के एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो बच्चों सहित 4 जने घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के कर्मचारी ने बताया कि जैतपुरा बस स्टैंड पर घायल हुए भगवान सहाय 40, नीलम देवी 35, दर्शना 10 व सलोनी 4 को चौमू सीएचसी में भर्ती करवाया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एंबुलेंस कर्मचारी ने बताया कि अभी तक मालूम नहीं चला है कि यह लोग कहां के रहने वाले है। थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बाइक के टक्कर मारने के बाद कार सवार कार को लेकर मौके से फरार हो गया था। जिसे टांटियावास टोल नाके पर रोका गया है।