पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपावास में चिकित्सा शिविर : राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टरों की टीम ने 373 मरीजों को जांचा

भोपावास में चिकित्सा शिविर : राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टरों की टीम ने 373 मरीजों को जांचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू/चौमू ग्रामीण| ग्राम भोपावास में शनिवार को शिक्षा क्षेत्र के प्रेरणता व समाज सेवी कैलाश राज सैनी द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि समाजसेवी कैलाश राज सैनी के सानिध्य में मरीजों के इलाज के लिए जो भी असाध्य बीमारियों से पीड़ित है, उनका एमजेएफ आयुर्वेद-पंचकर्म अस्पताल हाड़ौता एवं एमजेएफ मल्टीस्पेश्यलिटी वीर हनुमान रोड चौमू में निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। मौजूद ग्रामवासियों ने बताया कि कैलाश राज सैनी मानव कल्याण के लिए पिछले चार वर्षों से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चौमू तहसील के विभिन्न गांवों, ढाणियों व वार्डों में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच दवा वितरण शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में विशेषकर पाइल्स, कमर दर्द, डायबिटीज, थाइरॉइड, पीलिया, जोड़ों का दर्द, कील-आंटन, माइग्रेन, लकवा, बाॅयगरम, मोटापा, रक्त प्रदर, श्वेत प्रदर, खून की कमी, दमा, अस्थमा, आदि एवं अन्य कई असाध्य बीमारियों से पीड़ित 373 मरीजों का देश भर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम - मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. संजू, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. रामेश्वर, सर्जरी विशेषज्ञ, डाॅ. कल्पना वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. विनोद स्वामी, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. इंदू, डाॅ. सुनीता, पंचकर्म विशेषज्ञ, डाॅ. विभाष छीपा, डाॅ. दिनेश दरिया, डाॅ. गोपाल शर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ पंकज राठी, केशम कुमार, गोविंद, कमलेश कुमार, रवि सैनी, विष्णु आदि ने निशुल्क परामर्श, जांच व निशुल्क दवाइयां देकर उपचार किया।

खबरें और भी हैं...