शहर के थाना मोड स्थित एमजीआई मां गायत्री इंस्टीट्यूट में शनिवार को जूनियर अकाउंटेंट में चयनित विद्यार्थी राकेश सेरावत का सम्मान किया गया। निदेशक अनुज यादव ने बताया कि परिक्षेत्र में संस्था ने नए आयाम स्थापित करते हुए सरकारी क्षेत्र में कई विद्यार्थियों का चयन करवाया है। पहले से ही एलडीसी में चयनित विद्यार्थी राकेश सेरावत का चयन अब जूनियर अकाउंटेंट में हुआ है। चयनित विद्यार्थी राकेश सेरावत ने चयन का श्रेय अपने माता पिता, भाई व संस्था निदेशक अनुज यादव को दिया है तथा कहा कि संस्था का वातावरण व अनुशासन देखते हुए जाे भी छात्र संस्था में प्रवेश लेता है, उसे आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर अध्यापक सत्यप्रकाश पारीक, ओपी गुप्ता, ओपी यादव, विजय शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, आनंद कुमावत, जीतू कुमावत, रामकरण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शेखावत, मुकेश जाट, बनवारी डूडी, विष्णु जांगिड़, आलोक यादव, अमित डूडी आदि मौजूद थे।