सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पर विधायक का जताया आभार
चौमू| शहर में रावण गेट से अहीरों की ढाणी तक बनने वाली गौरवपथ सड़क का कार्य शुरू करवाने पर विधायक रामलाल शर्मा का वार्ड नं. 4 के लोगों ने आभार प्रकट किया। पूर्व पार्षद मोहनलाल यादव ने बताया कि रावण गेट से अहीरों की ढाणी तक सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी एवं बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। यह सड़क कई राजस्व गांवों को जोड़ती है। सड़क बनने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।