पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप की बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर चर्चा

विहिप की बैठक में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर स्थित उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. श्रवण बराला की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य वक्ता प्रांतमंत्री किशोरीलाल मीणा व बजरंगदल प्रांत संयोजक अशोक सिंह थे। जिला मंत्री डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के बारे में चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ष 2 से 9 जून तक उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में होगा। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 16 से 21 अगस्त तक रहेगी। इसमें विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे देश से जाएंगे। बजरंग दल विभाग सह संयोजक परमजीत यादव को यात्रा के लिए जिम्मेदारी दी गई। उनकी अगुवाई में कार्यकर्ता इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। चौमू नगर बजरंग दल संयोजक भूपेंद्र एवं सह संयोजक अजय ने प्रांत के अधिकारियों को बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के विषय में बताया तथा सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय आत्रेय ने प्रांत के अधिकारियों को कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में किसी भी व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। वे स्वयं तन मन धन से सहयोग करेंगे। प्रांत मंत्री किशोरीलाल की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष डॉ. श्रवण बराला ने जिले एवं प्रांत मंत्री ने जिले के कुछ दायित्वों की घोषणा की।

सर्वेश शुक्ला को जिला सह मंत्री, शंकर शर्मा को जिला संयोजक बजरंग दल, मोहन दादरवाल को जिला सुरक्षा प्रमुख, रमेश सरसवा को जिला छात्र प्रमुख, नवीन तिवाड़ी को जिला गो रक्षा प्रमुख, रोशन को जिला सह छात्र प्रमुख, घनश्याम कुमावत को जिला सेवा प्रमुख, रामपुरा प्रखंड में बंशी परसवाल बजरंग दल संयोजक, महेंद्र, रामचंद्र सह संयोजक, दिनेश ठाकण को छात्र प्रमुख, अशोक शर्मा को गो रक्षा प्रमुख, गोविंदगढ़ प्रखंड में अजय शर्मा बजरंग दल संयोजक, सत्यसदन सह संयोजक, अंकित छात्र प्रमुख, बाबूलाल शर्मा को उपाध्यक्ष विहिप, गोविंद ताखर को बजरंग दल इकाई संयोजक बिहारीपुरा एवं रवि जिजवाडिया को बजरंग दल संयोजक चीथवाड़ी को नियुक्त किया।

खबरें और भी हैं...