पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्लिप डिस्क एवं घुटने का बिना सर्जरी सफल इलाज

स्लिप डिस्क एवं घुटने का बिना सर्जरी सफल इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्लिप डिस्क एवं घुटने का बिना सर्जरी सफल इलाज

चौमू/चौमू ग्रामीण। शहर के जयपुर रोड स्थित जयपुर हेल्थ केयर हॉस्पिटल में वर्षों पुराने नसों के दर्द एवं घुटने के गेप का सफल इलाज किया जा रहा है। नांगल पुरोहितान राजावास निवासी मालीराम मीणा का बिना सर्जरी सफल इलाज किया गया। हॉस्पिटल निदेशक डॉ.आरके सैनी ने बताया कि मरीज मालीराम के एल 3, एल 4, एल 5 व एस 1 में डिस्क की समस्या थी। इस वजह से चलने फिरने में भी दिक्क्त आने लगी थी। उसका ड्राई-निडलिग एवं आस्टीयोपेथी से उपचार किया गया। इससे पूर्व इन्होंने कई चिकित्सकों काे दिखाया तो सभी ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। अब मरीज बिल्कुल स्वस्थ है। डॉ.सैनी, डॉ. महेंद्र शर्मा व टीम ने बगरू निवासी सरजूदेवी के घुटने का बिना ऑपरेशन सफल इलाज किया। निदेशक सैनी ने बताया कि अब रीढ़ की हड्‌डी के दर्द, लकवा, सेरेब्रल पाल्सी, बच्चों का अपने आप चल फिर नहीं पाने का इलाज बिना किसी चीर फाड़ एवं सर्जरी के सफल हो पाया है।

खबरें और भी हैं...