कालाडेरा |ग्राम कानरपुरा में रविवार को रेनवाल के समीप गांव सुंदरपुरा निवासी दिनेश कुमार यादव के आईएएस में चयनित होने पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सम्मान किया। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा के बिना कुछ नहीं है। हमें अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए। इससे हम सफलता प्राप्त कर सकते है। सरपंच रामगोपाल मीणा ने कहा कि दिनेश ने आईएएस में चयन होकर अपने गांव के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कालाडेरा सरपंच विष्णु नागर, जयसिंहपुरा सरपंच श्रवण कुमार यादव, थानाप्रभारी रूपनारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य नेरन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच योगेश्वर दास शर्मा, मुकेश यादव, रामदयाल भाखरिया, रामेश्वर पतालिया, ओमप्रकाश मीणा, सुरेश यादव, सुरेन्द्र, सतीश, शंकर, मुकेश प्रजापत, रामेश्वर यादव, कालूराम अग्रवाल, एडवोकेट सरिता यादव, मुरलीधर यादव, जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव मौजूद थे।
मातृ शक्ति एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह 27 को
चौमू |शहर के धोली मंडी स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को सर्वब्राह्मण महासभा जयपुर देहात की प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, शिक्षाविद् केशरदेव शर्मा एवं जयनारायण बलेसरा के सान्निध्य में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि महासभा 27 मई को शहर के रेनवाल रोड स्थित रूकमणि पैराडाइज में होने वाले मातृ शक्ति एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मुख्य महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह में चौमू तहसील के अंर्तगत राजकीय सेवारत एवं किसी विशेष क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धि से समाज को गौरवांवित करने वाली मातृ शक्ति तथा समाज के प्रति विशिष्ट योगदान करने वाले विप्रजनों का अभिनंदन किया जाएगा। महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऐसी मातृ शक्ति जिसकी संतान केवल 1 या 2 पुत्री ही है का भी समारोह में अभिनंदन किया जाएगा। प्रवक्ता रमाकांत शर्मा, महामंत्री पंकज बागड़ा, चौमू नगर अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, प्रदीप शर्मा, एडवोकेट संजय प्रधान, मनुवत्सल भारद्वाज
मौजूद थे।