चौमू ग्रामीण |ग्राम रिसाणी के मां भगवती मंगल पावन धाम पर महाराज गजानन्द देवी उपासक के सान्निध्य में पुरुषोत्तम मास पर रवि पुख्य नक्षत्र पर जनकल्याण व अच्छी वर्षा के लिए भगवान शिव का दुग्धा अभिषेक किया गया। महाराज गजानन्द ने कहा कि अधिक मास में जो मनुष्य भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सभी विपत्ति का निवारण भगवान शिव व विष्णु की कृपा से स्वत ही हो जाता है। इस माह में यथासंभव सभी को दान पुण्य करना चाहिए। मुकेश दिक्षित, मुरारी लाल, राजेश पायलट, पुलकित शर्मा, महेश ऐरण, लालाचन्द गौरा आदि ने भगवान की महाआरती की।