पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर जिला निजी शिक्षण संघ की बैठक में सरकार की भेदभावपूर्ण नीति का उठा मुद्दा

जयपुर जिला निजी शिक्षण संघ की बैठक में सरकार की भेदभावपूर्ण नीति का उठा मुद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-चाैमू राजमार्ग पर स्थित रामपुरा डाबड़ी के एक होटल पर जयपुर जिला निजी शिक्षण संघ की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा पूर्व महामंत्री सतीश पूनिया थे। कहा, शिक्षा से समग्र विकास हो सकता है। निजी शिक्षण संस्थान गांवों के युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर डॉक्टर, इंजीनियर व बड़े अधिकारी बनाने में कठोर मेहनत कर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। निजी विद्यालय के विद्यालय के विद्यार्थियों को साइकिल व लैपटॉप जैसी सुविधाओं का लाभ दिलवाने के लिए शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी से मिलकर प्रस्ताव रखा जाएगा। निजी शिक्षण संघ के अच्छे प्रस्तावों पर सरकार के पास चर्चा की जाएगी। इससे आने वाले समय में कई प्रकार की याेजनाओं का लाभ मिलने की संभाावनाएं बढ़ेंगी।

अध्यक्षता कर रहे जयपुर जिला ग्रामीण शिक्षण संघ अध्यक्ष गिरधारीलाल टेलर ने कहा कि सरकार निजी विद्यालयों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। बोर्ड की परीक्षाओं में निजी विद्यालयों के एक भी सदस्य को प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसके साथ सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अलग कमरे में बैठाया जाता है। दूसरी ओर निजी विद्यालयाें के विद्यार्थियों के बैठने की अलग व्यवस्था की जाती है जिससे कई प्रकार की बातें बनती हैं। ऐसे हालातों में सरकार संघ की मांगोें पर विचार करें। इससे निजी शिक्षण संस्थान अपने आप को सरकार का अंग मानकर समाज में शिक्षा के प्रति जाग्रति पैदा कर सके। विशिष्ट अतिथि चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही समाज का सच्चा आईना होता है। सरकारी विद्यालयों की गांवों में संख्या कम होने के बावजूद निजी विद्यालय ही शिक्षा की पूर्ति करते हैं। इसलिए इनका वाजिब हक दिलवाने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव रखेंगे।

संघ के उपाध्यक्ष डाॅ. रमेश निठारवाल, संरक्षक बाबूलाल मीणा, सचिव अर्जुन जांगिड़, कोषाध्यक्ष डॉआरएन यादव, श्रवण बराला, ज्यानकीलाल मंडोलिया, राकेश महर्षि, गजानंद जांगिड, कानाराम कुमावत, रामपाल शर्मा, दीनदयाल कुमावत, शैतान यादव, रामनारायण कुमावत, कालूराम यादव, नगेंद्र सिंह शेखावत आदि ने भी निजी शिक्षण संस्थाओं में सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग रखी। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद में आगामी बैठक की रणनीति बनाई गई। संचालन अर्जुन जांगिड़ ने किया।

खबरें और भी हैं...