चौमू/चौमू ग्रामीण| शहर के जयपुर रोड अमन टॉवर स्थित कौशल्य कैरियर इंस्टीट्यूट में शनिवार सवेरे 8 बजे रेलवे, एल डीसी के लिए प्रवेश तथा छात्रवृति परीक्षा होगी। संस्था निदेशक व मोटिवेटर राहुल शर्मा के अनुसार परीक्षा का उद्देश्य चौमू क्षेत्र में एलडीसी व रेलवे के परीक्षा पैटर्न के लिए जागरूक करना व सफल बनाना है। इसमें एलडीसी, रेलवे व महिला सुपरवाइजर की तैयारी कर रहे सभी विद्यार्थी भाग ले सकते है। परीक्षा में सिलेबस सरकारी पैटर्न के अनुसार होगा। छात्रवृति परीक्षा तीन चरणों में होगी। यह 19, 23 व 26 मई को होगी।
जीनियस स्कूल एवं फाउंडेशन में कॅरिअर मोटिवेशनल सेमिनार में विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के दिए टिप्स
बगरू ग्रामीण| जीनियस स्कूल एवं फाउंडेशन बगरू की ओर से तकिया बस स्टैंड स्थित परिसर में शुक्रवार को कैरियर ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10 से 12वीं के विद्यार्थियों को निदेशक डॉ. भंवर चौधरी द्वारा बेहतर कैरियर के टिप्स दिए गए। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने कैरियर को लेकर उठ रहे कई सवालों के जवाब देना तथा बोर्ड व उनकी कक्षाओं के परीक्षाओं के लिए तैयारी के टिप्स देना था। डॉ. चौधरी ने बताया कि बच्चों को हमेशा उम्मीद तथा उत्साह रखना चाहिए। जिससे की अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया जा सके। संस्था प्राचार्य हंसराज चौधरी ने बताया कि सेमिनार में जीनियस स्कूल एवं फाउंडेशन की फैकल्टी ने स्टूडेंट्स को कंपीटिटिव व बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स दिए। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर निशुल्क सेमिनार का आयोजन करवाया जाएगा। सेमिनार में मुख्य अतिथि छीतरमल चौधरी, रमेश प्रजापत, अनिल प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।