पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंगोद कला में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सिंगोद कला में विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत विधायक रामलाल शर्मा ने पंचायत सिंगोद कला में जाकर रात्रि प्रवास किया। रात्रि प्रवास के दौरान विधायक शर्मा ने लोगों के साथ बैठ कर रात्रि चौपाल की तथा उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने विधायक को बिजली, पानी, सड़क संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के बाद सिंगोद कलां निवासी गोपाल मीणा के घर जाकर भोजन किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता का भाव बना रहना चाहिए। इस मौके पर भाजपा देहात गोविन्दगढ मंडल अध्यक्ष सरदार जाखड़, फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा, खेलकूद प्रभारी पवन चौपड़ा, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोद खुर्द सरपंच त्रिलोक लोच्छिब, आमेर मंडल महामंत्री सांवरमल घोसल्या, कार्यक्रम संयोजक कैलाश सेरावत, बाबूलाल चौपड़ा, अवधेश शर्मा, रामू चौपड़ा सहित ग्रामवासी व महिलाएं मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...