पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इबादत और गरीबों की मदद है रमजान माह ए रमजान

इबादत और गरीबों की मदद है रमजान माह-ए-रमजान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहला रोजा रखा है। रोजेदारों ने शाम को नमाज अदा करने के बाद रोजे खोले। इस मौके पर शहर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

इटावा भोपजी| क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के स्थित मस्जिदों में गुरुवार को चांद के दीदार के साथ ही रमजान का पवित्र महिना शुरू हो गया। ग्राम तिगरिया व निवाणा की जामा मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज अदा कर समुदाय के लोगों द्वारा अमन चैन की दुआओं के साथ पहला रोजा रखा गया। इस बार भी सभी जगह 15 घंटे से अधिक वक्त का रोजा है।

सामोद| ग्राम सामोद स्थित बड़ी जामा मस्जिद सामोद इमान मौलाना अबू सईद ने बताया कि मस्जिद में खुदा का महीना माह-ए-रमजान गुरुवार से चांद दिखने के साथ शुरू हो गया है। इसी माह में खुदा की किताब कुरान नाजिल हुई। सामोद के पठानों के मोहल्ले स्थित मस्जिद रहमानिया इमाम अब्दुल लतीफ ने बताया कि इस्लाम में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के पीछे इस बात का तर्क दिया जाता है कि व्यक्ति अपनी बूरी आदतों से दूर रहे।

चाकसू| गुरुवार शाम रमजान का चांद दिखने के साथ ही शुक्रवार से रोजा शुरू हो गया। गुरुवार शाम ईशा की नमाज से तरावीह की नमाज अदा की गई। जो एक माह तक पढ़ी जायेगी। शुक्रवार को रोजे की पहली नमाज अदा की गई।

फुलेरा| कस्बे में शुक्रवार को रमजान के पहले रोजे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रेलवे पिली मस्जिद व हलवाई बाजार स्थित जामा मस्जिद पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की। पिली मस्जिद पर सदर मोहम्मद गफूर चौहान की सदारत में इमाम मोहम्मद धानिशरजा ने नमाज अदा करवाई। सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत के द्वारा रोजेदारों को इबादत उपहार देकर शुभकामनाएं दी।

भैंसावा| कस्बे सहित आसपास के गांवों की मस्जिदों में शुक्रवार को मुसलमानों ने रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की। कस्बे की मस्जिद में मौलाना सय्यद आलम ने नमाज अदा करा कर कस्बे के रोजेदारों के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर सदर इस्माइल खान, रमजान लोहार, मुंशी खान, अब्दुल रहमान, अकबर खान व मुस्लिम महासभा के अध्यक्ष शाहरुख खान आदि मौजूद थे।

दूदू| रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। कस्बे के जामा मस्जिद व दरगाह में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जुमे की नमाज अदा कर खुशहाली व अच्छे मानसून की दुआ मांगी।

अमन-चैन की दुआओं के साथ पहले जुमे की नमाज अदा

फुलेरा. पिली मस्जिद में नमाज अदा करते रोजेदार।

खबरें और भी हैं...