पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलों से मनुष्य का शारीरिक विकास संभव

खेलों से मनुष्य का शारीरिक विकास संभव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| ग्रामीण युवा कल्याण संस्था चौमू के तत्वावधान में चौमू विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय प्रतियोगिता के सातवें चरण के मुकाबले ग्राम सिंगोद कला में तेजाजी के मंदिर के पास खेले गए।

4 बूथों के मैच तीन चरणों में होकर फाइनल मुकाबला बूथ नं. 31 एवं बूथ नं. 30 की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें बूथ नं. 30 ने मुकाबले में बाजी मारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि मनुष्य का शारीरिक विकास खेलों से ही संभव है। इस मौके पर भाजपा देहात गोविंदगढ मंडल अध्यक्ष सरदार जाखड़, फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा, खेलकूद प्रभारी पवन चौपड़ा, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोद खुर्द सरपंच त्रिलोक लोच्छिब, आमेर मंडल महामंत्री सांवरमल घोसल्या, कार्यक्रम संयोजक कैलाश सेरावत, बाबूलाल चौपड़ा, अवधेश शर्मा, रामू चौपड़ा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...