पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौमू स्थापना दिवस पर गढ़ गणेश मंदिर में बैंड वादन का आयोजन

चौमू स्थापना दिवस पर गढ़ गणेश मंदिर में बैंड वादन का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू के 423वें स्थापना दिवस को हर्षाेल्लास से मनाने की दृष्टि से शहर की वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा गढ़ गणेश मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवत 1595 में अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में स्थापित हुए चौमू नगर के स्थापना दिवस का बुधवार सवेरे 8 बजे गढ़ गणेश मंदिर के सामने भव्य बैंडवादन के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व मंगलवार को गढ़ गणेश मंदिर में ही 11 लोगों का सम्मान किया गया। इसमें 5 परिषद के सदस्य जिनकी आयु 80 वर्ष पूर्ण कर चुके है। इनमें परिषद सदस्य वैद्य रामेश्वर प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, अर्जुन शर्मा, घीसालाल शर्मा, गोविंदसहाय पारीक है। इसके अलावा राज परिवार से संबंध रखने वाली रूकक्ष्मणी कुमारी, गणेश मंदिर के महंत विश्वनाथ शर्मा, हाडौता अंजनी हनुमान मंदिर के महंत ग्वालिया बाबा, महंत रामकृष्णदास महाराज का भी सम्मान किया गया। इसी प्रकार रात्रि में भजनोत्सव हुआ। इसमें देर रात्रि तक भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति देकर भगवान उमासुत गणेश से शहर की खुशहाली की कामना की गई। परिषद अध्यक्ष कैलाशचंद खूटेंटा, उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामावतार पाराशर, महासचिव कृष्णमुरारी पारीक, सचिव राधेश्याम गुप्ता, वैद्य रामविलास शर्मा, संगठन सचिव मदनलाल शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, भगवान सहाय सैनी, बन्नालाल यादव, बाबूलाल पंवार, सत्यनारायण पारीक, रामसहाय कुमावत, मदनलाल विजयवर्गीय, महिला सदस्य सुशीला पारीक, उर्मिला दीक्षित, कृष्णा खूटेंटा, सरला गुप्ता अादि मौजूद थे।

चौमू. श्याम मंदिर में वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए।

इतिहास के पोस्टरों का वितरण

बैंड वादन कार्यक्रम के बाद वहां पर मौजूद लोगों को परिषद की ओर से चौमू स्थापना के इतिहास से संबंधित जानकारी के पोस्टरों का वितरण किया गया तथा प्रसाद बांटा गया।

सामाजिक भवनों पर की रोशनी

चौमू स्थापना दिवस पर कई सामाजिक भवनों पर रोशनी कर स्थापना दिवस का स्वागत किया गया। इसमें मुख्य रूप से अग्रवाल भवन व जैन भवन रोशनी से जगमगा उठे।

गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

चौमू स्थापना दिवस पर शहर के श्याम नगर कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की प्रेरणा से परिषद उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ दीक्षित एवं उर्मिला दीक्षित की ओर से जनहितार्थ वाटर कूलर का नारियल फोड़ कर विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथि पार्षद रजनी शर्मा व कुंदनसिंह शेखावत, दीनदयाल थावरिया, घीसालाल, श्यामनगर विकास समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...