11 दिन बाद फिर हादसा, ट्रक ने किया गंभीर घायल
चौमू रेनवाल मार्ग पर बुधवार सवेरे बाइक सवार को चारे से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। गौरतलब है कि 8 अप्रैल को इसी बाइक सवार के साथ स्वप्न लोक कॉलोनी में हादसा हुआ था। इसमें लुटेरों ने इसकी प|ी को गला दबाकर मार दिया था और इसे गंभीर घायल कर दिया था। चौमू थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सौलंकी ने बताया कि हालांकि घटना स्थल कालाडेरा थाने के अंर्तगत आता है, लेकिन घायल होने वाला व्यक्ति का पूर्व में हुआ हादसा चौमू थाने में था। इस कारण वे जयपुर एसएमएस अस्पताल में घायल ग्राम रामगट्टा निवासी राजाराम शर्मा पुत्र फूलचंद से मिले है। जानकारी के अनुसार राजाराम सवेरे 4:30 बजे ग्राम रामगट्टा से बाइक पर सब्जी की पोट रखकर चौमू मंडी में बेचने के लिए आ रहा था। इसी दौरान ग्राम टांकरड़ा के पास सामने से आ रहे चारे से भरे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे सिर में चोट आने के कारण गंभीर घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे चौमू के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया था।