जीएसएस निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
जीएसएस निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण
चौमू| ग्राम पंचायत सिंगोद कलां में विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से बन रहे 33 केवी जीएसएस का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कार्य स्थल पर विधायक रामलाल शर्मा ने जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि सिंगोद कलां जीएसएस के निर्माण से किसानों के कृषि कनेक्शनों पर पड़ रहे भार को कम किया जा सकेगा तथा आए दिन होने वाली ट्रिपिंग से किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।