पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्राएं

परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्राएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोली मंडी स्थित श्रीवीर हनुमान मंदिर में बुधवार को सर्वब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के तत्वावधान में महंत गोपालदास महाराज के सािनध्य में विश्व कल्याणार्थ सामूहिक हनुमान चालिसा व रामधुनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य महामंत्री नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चौमू नगर अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय भातरा, जिला सचिव बह्मदत्त मिश्रा सहित विप्र बंधु मौजूद थे।

मानपुरा माचेड़ी| नृसिंह देव मंदिर में भगवान परशुराम जयंती सर्वब्राह्मण महासभा व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में मनाई गई। इस मौके पर भगवान परशुरामजी को पंचामृत से अभिषेक किया गया और प्रसादी वितरण व महाआरती सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गोविंदगढ़| मेहनत और लगन से हर लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। यह बात कस्बे के आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में भगवान परशुराम जयंती पर मुख्य अतिथि डीएसपी दीपक कुमार शर्मा ने कही। आॅल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के युवा महासचिव द्वारका शर्मा ने कहा कि हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। सामाजिक समरसता को बढा़वा देने के उद्देश्य से कुम्हार कुमावत महासभा के अध्यक्ष मोहनलाल सिरस्वा, जाट समाज नेता गिर्राज देवंदा ने भी भगवान परशुराम की पूजा की। प्रसादी वितरण की गई।

जोबनेर| ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयन्ती पर बावडी बालाजी मंदिर परिसर से भगवान परशुराम की पूजा कर आरती उतारी और बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। कई जगहों पर पुष्प वर्षा के स्वागत किया। शोभा यात्रा बावडी़ बालाजी पहुंची और समाज के लोगों ने कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। मालसिंह चिरनोटिया, छीत्तरसिंह चिरनोटिया, यतिराज सिंह का समाज ने सम्मान किया।

भैंसावा| कस्बे सहित आसपास के गांवों में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। संतोष गौड़ ने बताया कि परशुराम भगवान की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई।

जालसू| विप्रजनों ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। भगवान परशुराम के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर भगवान की आरती उतारी गई।राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, सीताराम शर्मा, रमेश बाबू चोटिया, दामोदर शर्मा, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

कोटखावदा| सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से हरिकीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे में छोटाबास स्थित जानकी नाथ मन्दिर से बैंडबाजे के साथ कस्बे में मुख्य मार्गों से होती हुई नृसिंह चौक पहुंची, जहां पर सामूहिक आरती की गई। वहीं राडोली में भी भगवान परशुराम की जयन्ती मनाई गई।

किशनगढ़-रेनवाल| मींडा में शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा कबूतर चौक से शुरू हुई, जो कस्बे के मुख्य रास्तों से होते हुए गंगामाता मंदिर पहुंची जहां भगवान परशुराम की महाआरती की गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई तथा मिठाई बांटी गई। रेनवाल में परशुराम जयंती मनाई गई।

फागी| कस्बे के चारभुजा मन्दिर परिसर में बुधवार को छन्यात ब्राह्म्ण समाज के संरक्षक रामनारायण जोशी, अध्यक्ष किशन दाधीच एवं छन्यात युवा महा सभा के अध्यक्ष महेश दाधीच के सान्निध्य में परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। अरुण ढाचोलिया ने बताया कि सवेरे कलश यात्रा व शोभायात्रा शुरू हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से नगर भ्रमण कर चिन्दौला मोहल्ले होते हुए चारभुजा मन्दिर पहुंची। कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण किए थी। रेनवाल मांजी में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली।

हिरनोदा| रघुनाथ मंदिर में परशुराम जयंती ओमप्रकाश जोशी के मुख्य आतिथ्य व वार्डपंच अतुल गौत्तम की अध्यक्षता में मनाई। परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

जोबनेर ग्रामीण| बावड़ी वाले बालाजी मन्दिर में परशुराम जयंती उत्सव मनाया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मन्दिर में पहुंचने पर महाआरती कर सभा की गई।

बाघावास| जूनसिया गांव के सालिगराम मंदिर में प्रहलाद शर्मा व अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का जयंती समारोह पर शोभायात्रा निकाली गई।

करणसर| कस्बे में ब्राह्म्ण समाज ने परशुराम की जयंती मनाई गई। श्याम जोशी ने बताया कि परशुराम भगवान की पूजा कर परिवार में सुख-समृद्वि की कामना की।

बगरू | परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में जगत शिरोमणी मंदिर परिसर से भगवान परशुराम की पूजा कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।

फुलेरा| विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई। समाज अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रात: भगवान परशुराम की सभी विप्र बन्धुओं ने पूजा की।

सांभरलेक/नरैना/सावरदा | ब्राह्मण समाज की परशुराम जयंती पर कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सुबह सामूहिक रूप से भगवान परशुराम की पूजा की गई। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

जोबनेर

फागी

किशनगढ़-रेनवाल

परशुराम जयंती पर कस्बों में शोभायात्राएं निकाली गई।

गोविंदगढ़. डीएसपी दीपक शर्मा को सम्मानित करते आयोजक।

चौमू. धोली मंडी श्री वीर हनुमान मंदिर में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विप्र बंधु।

बगरू

सांभरलेक

खबरें और भी हैं...