पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई के पहले सप्ताह में मिलेगा अवाप्त भूिम का मुआवजा

मई के पहले सप्ताह में मिलेगा अवाप्त भूिम का मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहड़ोद में बनने वाले सीईटीपी (एकीकृत जलशोधन संयंत्र) के लिए मई माह के प्रथम सप्ताह में किसानों को मुआवजा राशि के चेक मिलेंगे।

रीको प्रथम के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सार्दुल ने बताया कि 17 एकड़ में बनने वाले इस सीईटीपी की जमीन के लिए अवार्ड जारी हो चुका है। इसकी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। जमीन की कीमत करीब 27 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिन किसानों की इसमें जमीन गई है उन्हें मई के प्रथम सप्ताह में मुआवजे के चेक दिए जाएंगे। इसके बाद जमीन अवाप्ति का काम होगा।

उल्लेखनीय है कि भिवाड़ी में फिलहाल एक सीईटीपी है। इसमें फेज एक से पांच तक की कंपनियों से निकलने वाले दूषित पानी का शोधन होता है। अब इस साहड़ोद में बनने वाले सीईटीपी से चौपानकी करीब 850 तथा कहरानी की करीब 150 कंपनियों के दूषित पानी का शोधन होगा।

खबरें और भी हैं...