सज्जनगढ़| संन्यास आश्रम शांति कुटी डूंगरा छोटा में श्रीमद भागवत कथा पुराण का आयोजन 20 से 26 मई तक वृंदावनवासी बाल व्यास विष्णु शास्त्री के सानिध्य में होगा। 20 मई को कलश यात्रा भागवत महात्म्यम महाप्रसाद, 21 मई को महाभारत कथा ध्रुव चरित्र, 22 मई को प्रहलाद चरित्र बामन अवतार, 23 मई को राम जन्म कृष्ण जन्मोत्सव, 24 मई को गोवर्धन पूजा, 25 मई को रुक्मिणी विवाह, 26 मई को सुदामा चरित्र, शुकदेव पूजन, हवन किया जाएगा।