कर्नाटक में भाजपा ने ढाई दिन की सरकार बनाने के बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले ही गिर गई। इस पर बाड़मेर में कांग्रेसियों ने जमकर पटाखे फोड़े व जीत का जश्न मनाया। विधायक कार्यालय के आगे विधायक मेवाराम जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने के बाद जश्न मनाते हुए सच्चाई की जीत होना बताया। इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत और तानाशाही की हार है। किस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्यपाल की शक्तियों का दुरुपयोग कर कर्नाटक में बहुमत नहीं होने के बावजूद सरकार बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व की संजीदगी के कारण सब एकजुट रहे और भाजपा को आइना दिखाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेहखान ने कहा कि यह न्याय, सच्चाई एवं ईमानदारी की जीत है। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश जैन ने कहा कि भाजपा का काला चेहरा जनता के सामने आया है। अब यह कुशासन ज्यादा नहीं चलेगा। कर्नाटक में असंवैधानिक तरीके से भाजपा की सरकार बनने के बाद गिरी। यह लोकतंत्र की जीत है। इस अवसर पर बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, बाड़मेर शहर अध्यक्ष तनसिंह, ओबीसी अध्यक्ष बलबीर माली, दीपक माली, सोहन मंसुरिया, किशन बडारिया, बलदेव फुलवारिया, ठाकराराम माली, पीराराम गोदारा, निम्बसिंह उण्डखा, प्रकाश मेघवाल, गोपालसिंह प्रवीण सेठिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चौहटन . कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में 55 घंटों की यदुरप्पा सरकार गिरने पर खुशियां मनाई और पटाखे फोड़े। चौहटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की पूरी धज्जियां उड़ा दी तथा उनका अहंकारी शासन का का अंत होने वाला है। पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र की असली जीत है। पूर्व यूथ अध्यक्ष नरेश भादू ने बताया कि आखिर कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र को विश्वास में रखकर चुनाव लड़ा और लोकतंत्र की जीत हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता राम कल्याण विश्नोई, तेजाराम गोदारा ,जगदीश पोटलिया, जगदीश ढाका, एडवोकेट ठाकराराम कड़वासरा फताराम गोदारा, हुकम सिंह गोदारा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।
विधायक कार्यालय के आगे विधायक मेवाराम जैन सहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया
बाड़मेर. कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर जश्न मनाते कांग्रेसी।