बाड़मेर | न्याय आपके द्वार राजस्व लोक अदालत का आयोजन गागरिया ग्राम पंचायत मे बुधवार को हुआ। जिसमे उपखंड अधिकारी विजय सिंह नाहटा एवं हनुवीर सिंह विश्नोई मौजूद रहे। शिविर में दो नोखा बंदी, 1जमीन बंटवारा, 7 नाम शुद्धिकरण का निपटारा किया, 21 पालनहार, 20 आधार नामांकन, दो भामाशाह नामांकन व आयरन गोलियों का वितरण किया गया।
चौहटन | लोक अदालत न्याय आपके द्वार के तहत गुरुवार को चौहटन पंचायत समिति के ढोक ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर उपखण्ड अधिकारी भुपेन्द्र यादव, तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई, नायब तहसीलदार ठाकराराम के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। उपखण्ड अधिकारी ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर सभी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी द्वारा 15 प्रकरणों तथा 58 नामातंकरण,12 आपसी सहमति बंटवारे, 207 खाता दुरुस्ती, 88 राजस्व रिकार्ड की नकले सहित 576 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।