पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के 26 इलाकों में ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी

शहर के 26 इलाकों में ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | नाला निर्माण में आ रही बिजली लाइनों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए 22 मई को 33केवी/11केवी ओल्ड पावर हाउस, अस्पताल पावर हाउस की बिजली सप्लाई सवेरे 7 बजे दोपहर 9:30 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि 33/11 ओपीएच से निकलने वाले सभी 11 फीडर और 33/11केवी अस्पताल से निकलने वाले सभी 11केवी फीडर बंद रहेंगे। इससे स्टेशन रोड, गांधी चौक, आजाद चौक, ढाणी बाजार, कल्याणपुरा, हमीरपुरा, सरदारपुरा, राय कॉलोनी, तेलियों का वास, हाई स्कूल रोड, महाबार रोड, चौहटन रोड, प्रतापजी की प्रोल, अस्पताल परिसर, पनघट रोड, शिव मुंडी मार्ग, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक व पालिका ग्राउंड आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी तरह 33/11 केवी महावीर नगर एवं रीको उप चौकी से 11केवी फीडर नेहरु नगर एवं शिवनगर की लाइनों के रखरखाव को लेकर मंगलवार को सवेरे 8 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता शहर द्वितीय ने बताया कि इससे नेहरु नगर, सिंधी कॉलोनी, शिवनगर, विष्णु कॉलोनी, जाट कॉलोनी व शिवकर रोड आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।

खबरें और भी हैं...