चौहटन | बिसारणिया के एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार देलूओ का तला बिसारणिया के भैराराम पुत्र खरथाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार को वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर राशन की दुकान पर गया था। मोटरसाइकिल को खड़ा कर दुकान अंदर गया और राशन लेकर बाहर आया तो देखा मोटरसाइकिल नदारद मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।