बाड़मेर | चौहटन पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़ित युवक सहित अन्य लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया उदयसिंह पुत्र गजेसिंह निवासी कापराऊ, रुपसिंह पुत्र देवीसिंह निवासी केकड़ व कल्याणसिंह पुत्र खुमाणसिंह निवासी भोजारिया तीनों चौहटन से कापराऊ जा रहे थे। बीच रास्ते में एक स्कार्पियों गाड़ी में आए कुछ लोगों ने जबरदस्ती उनकी गाड़ी को थाने ले गए। जहां उनके साथ पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारपीट की। एसपी से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।