- Hindi News
- National
- सिणधरी चारणान में युवक फंदे से झूला भंवरिया में महिला ने लगाई फांसी, मौत
सिणधरी चारणान में युवक फंदे से झूला भंवरिया में महिला ने लगाई फांसी, मौत
सिणधरी | कस्बे के सिणधरी चारणान में एक युवक ने प|ी से कलह के बाद फंदे से झूल जान दे दी। थानाधिकारी जेठाराम ने बताया कि खरंटिया निवासी जोगाराम पुत्र भंवराराम भील ने प|ी से आपसी बोलचाल के बाद सिणधरी चारणान घांचियों की ढाणी के पास नीम के पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व पति-प|ी के बीच आपसी बोलचाल हुई थी। बताया जा रहा है युवक शराब का नशेड़ी था, प|ी ने उसे टोका भी था, लेकिन मान नहीं रहा था। इस पर कमाई नहीं करने को लेकर प|ी से बोलचाल के बाद पेड़ से लटक गया।
भंवरिया में विवाहिता फंदे से झूली : चौहटन. बाखासर क्षेत्र के भंवरिया गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सीता देवी प|ी हीराराम रेबारी ने घर के अंदर फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर बाखासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं पीहर पक्ष को सूचना दी गई। दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पीहर पक्ष के अनुसार विवाहिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में भी इसका उल्लेख किया है।