प्रधान ने कई गांवों का दौरा किया
बाड़मेर | सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए और कई गांवों में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मेघवाल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गौ माता के नाम पर राजनीति करती है। चौहटन क्षेत्र के समूचे गांवों में भयंकर अकाल के बावजूद अभी तक पशु शिविर नहीं खोले हैं। गौ वंश अकाल मौत के शिकार हो रहा हैं।मेघवाल ने बुधवार को आकल, सिहाणिया, धनाऊ तथा ईशरोल सहित कई गांवों का दौरा कर आमजन से रूबरू हुए और कई गांवों में सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।