पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन सही जगह लगाने की मांग

पाइप लाइन सही जगह लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन | तारातरा मठ के ग्रामीणों ने स्वीकृत पाइप लाइन को दूसरी जगह परिवर्तन करने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री सहित सांसद तथा विधायक को पत्र लिखकर पाइप लाइन को यथा स्थल पर लगाने की मांग की है। तारातरा मठ के पूर्व सरपंच सुगाराम मेघवाल व शंकर लाल जैन ने बताया कि गांव में पाइप लाइन जोड़ने व बिछाने का कार्य सामग्री के लिए 4.50 लाख स्वीकृत हुए थे। लाइन को दूसरी जगह परिवर्तन किया जा रहा है। जो न्याय संगत नहीं है। गांव में पानी की किल्लत है। ऐसे में पाइप को यथा स्थल लगाया जाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। इस संबंध में पीएचईडी चौहटन सहायक अभियंता जयरामदास मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते पाइप लाइन बिछाने का कार्य स्थगित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...