पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा बूथ निर्माण प्रवास प्रभारी नियुक्त किए

विधानसभा बूथ निर्माण प्रवास प्रभारी नियुक्त किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | भारतीय जनता पार्टी बूथ निर्माण कार्यक्रम के तहत बूथ इकाइयों के गठन के लिए विधानसभा बूथ निर्माण प्रवास प्रभारी नियुक्त किए। जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ ने बताया कि राज्यमंत्री व जिला संगठन प्रभारी और जोधपुर जेडीए अध्यक्ष डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़ को बाड़मेर और सिवाना, प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल को शिव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह कोटड़ी को पचपदरा, जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत को चौहटन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल को बायतु, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल को गुड़ामालानी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी विधानसभा प्रभारी आगामी 20 मई से 28 मई तक बूथ इकाईयो के गठन के लिए अभियान चलाकर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर प्रवास पर रहकर बूथ इकाइयों का गठन करेंगे।

खबरें और भी हैं...