चौहटन | सत्य भरती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के तहत राप्रावि ओजिया में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। भारती फाउंडेशन के ब्लॉक प्रभारी सुराब खान ने बताया कि समापन समारोह में बच्चों के द्वारा बनाई गई कागज कला, चित्र कला, मॉड्यूल आदि को अभिभावकों ने देखा और सराहना की। शिविर में बच्चों को चित्रकला, रंगोली, कागज के खिलौने बनाना तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। बच्चों ने रचनात्मक तथा कलात्मक गतिविधियां ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अव्वल रहने वालों को पुरस्कृत किया गया।