बाड़मेर | कोतवाली पुलिस ने चौहटन चौराहे से सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे 20 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी डोडा पोस्त छोड़कर भाग छूटा। कोतवाली थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि एएसआई अनोपाराम, कांस्टेबल हरदान, मनीष कुमार की टीम द्वारा यातायात प्रभारी शिवलालसिंह की इत्तला पर कार्रवाई के लिए चौहटन चौराहे पर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही आरोपी डोडा पोस्त से भरे कैरी बैग को छोड़कर भाग गया।