पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों के सहयोग से लगाए 108 परिंडे

ग्रामीणों के सहयोग से लगाए 108 परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौहटन | कैलनोर के ग्रामीण युवा जाग्रति व विकास संगठन से जुड़े सदस्यों ने गर्मी की सीजन में पक्षियों के लिए 108 परिंडे लगाए। ये परिंडे गांव में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं ताकि पक्षियों को पानी नसीब हो। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी लूणपुरी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में परिंडे लगाने का काम शुरू किया गया। युवा जाग्रति व विकास संगठन का वाट्सएप ग्रुप है। इससे 500 सदस्य जुड़े हैं और प्रत्येक सदस्य हर साल 365 रुपए की रसीद कटवाता है। इस राशि को गांव में शिक्षा, मंदिर विकास समेत अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यों पर खर्च करते हैं।

खबरें और भी हैं...