बाड़मेर | ब्लड डोनर्स सोसायटी और प्रजापत समाज के द्वारा समाज का प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भूराराम और हुकमा राम ने सबसे पहले रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि रक्तदाता होना अपने आप मे गर्व की बात है, समाज इस गर्व को बनाए रखे। बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी ने कहा कि युवा पढ़ें, जागरूक हो और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। चौहटन थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी ने धरती पर सबसे बड़ा दान रक्तदान को बताया। जब रक्त देने से किसी की जिंदगी बचती है और हमारे स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है तो ऐसे काम को करने में डरना नहीं चाहिए। ब्लड डोनर्स सोसायटी के अध्यक्ष भीमराज कड़ेला ने कहा कि सोसायटी द्वारा ऐसे समाजों को जागरूक किया जा रहा है ,जिनमें रक्तदान की जानकारी का अभाव है। प्रजापत समाज का पहली बार में ही उत्साह अनुकरणीय है। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर समाज अध्यक्ष रावताराम प्रजापत, श्रीयादे विकास समिति के अध्यक्ष मूलाराम, रघुवीरसिंह तामलोर, बलवीर माली, दिलीप त्रिवेदी, प्रवीण सिंह राजपुरोहित, अमेदाराम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे संयोजक सवाईराम प्रजापत और एडवोकेट प्रेम प्रजापत ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच संचालन रणछाराम, एडवोकेट लाधूराम प्रजापत व गंगाराम प्रजापत ने किया।