लीलसर में पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार
लीलसर | चौहटन थाना क्षेत्र के लीलसर गांव में पुलिस ने एक तस्कर को पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एक दिन पूर्व ही हरीश हत्याकांड में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के लिए एसपी व कलेक्टर को जेठाराम के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन सौंपा था। इसके दूसरे दिन ही चौहटन पुलिस ने जेठाराम पुत्र जसवंताराम जाट निवासी लीलसर को पिस्टल लेकर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि जेठाराम पिस्टल लेकर घूम रहा है। ऐसे में पुलिस ने दबिश दी तो जेठाराम के पास एक पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जेठाराम के खिलाफ 4 एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।